ब्रेकिंग

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम कैशोखेरी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण  

60119022026121942whatsappimage2026-02-19at5.48.02pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। ग्राम कैशोखेरी (टिपानगढ़), विकासखंड छुरिया में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सहभागिता की। इस अवसर पर भगवान् बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना कर अनावरण कर भगवान बिरसा मुंडा जी के अदम्य साहस, त्याग एवं जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जानो का सम्मान किया गया। यह आयोजन आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा, "भगवान बिरसा मुंडा जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को आदिवासी समाज के उत्थान और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर हम उनके अदम्य साहस और त्याग को याद करते हैं और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं।"

Image after paragraph

उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सरगुजा प्राधिकरण और बस्तर प्राधिकरण के माध्यम से अंचल में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। तेंदू पत्ता संग्रहण करने वाले परिवारों को चरण पादुका योजना के तहत निःशुल्क जूते-चप्पल प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।"
विधायक चंद्राकर ने कहा, "आदिवासी समाज हमारी संस्कृति और विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारी सरकार उनके अधिकारों  उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है मैं इस अवसर पर सभी से आग्रह करता हूं कि वे आदिवासी समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर काम करें और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करें।"
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा  एम.डी. ठाकुर , आमगांव-देवरी (महाराष्ट्र) के विधायक संजय पुरम,  जिला पंचायत अध्यक्ष  किरण वैष्णव , जनपद अध्यक्ष  संजय सिन्हा , जनपद उपाध्यक्ष  प्रशांत ठाकुर , जिला पंचायत सदस्य अनिता मंडावी  सुरेंद्र सिंह भाटिया नीर मंडावी , मंडल अध्यक्ष  खिलेश्वर साहू कामता प्रसाद साहू , जनपद सदस्य  उभेराम मंडावी , केशोखेरी सरपंच  स्वाती मंडावी , सरपंच  गोपाल सेन,  सीताराम ठाकुर, महेश मंडावी , रामकुमार मंडावी,  हनीफ कुरैशी , जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी ,  बसंत चौहान सहित समस्त आदिवासी गोंड समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.