दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने ठगड़ा बांध में व्याप्त भ्रष्टाचार और ठेकेदारों द्वारा आम जनता से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव विकास शील से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में ऐसी अनियमितताओं का जारी रहना न केवल विडंबनापूर्ण है,बल्कि जनता के विश्वास पर भी प्रहार है।डॉ. प्रतीक उमरे ने मांग की है कि इस घोटाले के सभी संलिप्त व्यक्तियों पर तत्काल कार्रवाई हो और दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।यह वसूली न केवल राज्य सरकार के नियमों का उल्लंघन है,बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग का भी उदाहरण है।नगर निगम द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च कर ठगड़ा बांध में सौंदर्यीकरण कराया गया जिसपर भारी कमीशखोरी एवं धांधली किया गया है तथा उसके बाद गुप्त टेंडर जारी कर 11 लाख सालाना मे अवैध टेंडर के माध्यम से संचालन करने दे दिया गया है। उसके बाद आम जनता से प्रवेश के नाम पर शुल्क लेना भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।अवैध वसूली किसकी छत्रछाया में हो रही है? यह सवाल उठना स्वाभाविक है।उन्होंने मुख्य सचिव विकास शील से मांग किया है कि इस मामले में एक स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए,जिसमें सभी दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और वसूली के प्रमाणों की निष्पक्ष जांच हो।अवैध वसूली में संलिप्त ठेकेदारों एवं अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और उन्हें स्थायी रूप से निलंबित किया जाए तथा प्रवेश की सुविधा को तत्काल निःशुल्क किया जाए।भाजपा सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है,लेकिन ऐसी घटनाएं पार्टी की छवि को धूमिल करती हैं।यह परियोजना दुर्गवासियों की उम्मीदों का प्रतीक थी,लेकिन भ्रष्टाचार एवं लापरवाही ने इसे धूल में मिला दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.