बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में प्रदाय किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर राहुल नायक ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जिले के नगरीय क्षेत्र बालाघाट, वारासिवनी, मलाजखंड, कटंगी, बैहर एवं लांजी में विभिन्न वार्डों से पेयजल के सैंपल एकत्र किए गए हैं।
नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमले द्वारा सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में नागरिकों से संवाद कर यह अपील की गई है कि यदि कहीं भी दूषित अथवा गंदा पेयजल प्राप्त हो, तो तत्काल संबंधित नगरपालिका/नगर परिषद कार्यालय से संपर्क कर सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
नगरीय प्रशासन द्वारा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.