छत्तीसगढ़

गणेशोत्सव झांकी में धमधा पुलिस की सतर्कता, 507 लोहे के कड़े सुरक्षित रखवाए

76630092026114144whatsappimage2026-09-30at5.09.38pm.jpeg

धमधा। बाजार ग्राउंड धमधा में 29 सितंबर को गणेशोत्सव समिति धमधा द्वारा आयोजित झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान धमधा पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों सहित अन्य जिलों से करीब 6 से 7 हजार दर्शक पहुंचे थे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम के प्रारंभ से समापन तक लगातार निगरानी बनाए रखी।
कार्यक्रम के दौरान युवा वर्ग के कुछ लोगों द्वारा पहने गए विभिन्न प्रकार के लोहे के कड़ों को पुलिस टीम ने निकलवाकर सुरक्षित रखवाया। पुलिस द्वारा कुल 507 नग लोहे के कड़े सुरक्षित रखे गए। पुलिस की इस सतर्क कार्रवाई का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान किसी भी संभावित विवाद अथवा संज्ञेय अपराध की स्थिति को रोकना और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना था।
पुलिस की लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव अथवा अप्रिय घटना सामने नहीं आई। पुलिस टीम ने कार्यक्रम स्थल पर भीड़ की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया।
-पुलिस अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्रीमती बैजंतीमाला तिग्गा, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक दानेश्वर साह, निरीक्षक महेश ध्रुव, निरीक्षक भीष्म पिस्दा सहित थाना धमधा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-पुलिस ने की सहयोग की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.