-आधुनिक भारत के शिल्पकार थे श्रद्धेय अटल जी – सुरेंद्र कौशिक
-अंत्योदय के साधक थे हमारे अटल जी – ललित चंद्राकर
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारत रत्न, छत्तीसगढ़ के राज्य निर्माता एवं राजनीति के अजातशत्रु श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अटल स्मृति दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन, जिला मंत्री गिरीश साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं विचारों को प्रस्तुत करते हुए उनके बताए मार्ग को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में विकास और सुशासन के प्रतीक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास की जिस यात्रा पर अग्रसर है, उसके मूल में अटल जी द्वारा दिया गया सुशासन का मंत्र है, जिसे केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों ने अंत्योदय की नीति बनाया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ निर्माण में अटल जी की ऐतिहासिक भूमिका का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों से किया गया वादा निभाकर राजनीतिक प्रतिबद्धता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। 31 जुलाई 2000 को लोकसभा, 9 अगस्त को राज्यसभा तथा 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ देश के 26वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

श्री कौशिक ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित रहा। उनके द्वारा जनजाति कार्य मंत्रालय की स्थापना से जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में निर्णायक सफलता मिल रही है।
ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी केवल स्मरण नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की राजनीतिक-सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव है। उनके विचार आज भी राष्ट्र की दिशा तय करते हैं। उन्होंने अटल जी की साहित्यिक पृष्ठभूमि, कविता से जुड़े पारिवारिक संस्कारों तथा प्रधानमंत्री के रूप में गठबंधन राजनीति को सफलतापूर्वक संचालित करने की क्षमता पर प्रकाश डाला। पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारत की सामरिक शक्ति को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू ने सुशासन विषय पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में जिला सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महामंत्री चंदू देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.