दुर्ग। केंद्रीय गोंडवाना महासभा, धमधा गढ़ के अध्यक्ष एम.डी. (मंगल दास) ठाकुर को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
एम.डी. ठाकुर लंबे समय से अनुसूचित जनजाति समाज के अधिकारों, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा तथा सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसके साथ ही वे संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं। उनके इसी सामाजिक समर्पण और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उनके मनोनयन पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, रमेश साहू (अधिवक्ता), राहुल मरकाम तथा राजेंद्र नेताम सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि एम.डी. ठाकुर नई ऊर्जा, उत्साह, संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ समाज के वंचित, शोषित एवं पीड़ित वर्गों के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर एम.डी. ठाकुर ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे आयोग के माध्यम से अनुसूचित जनजाति समाज के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं के समाधान तथा जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.