भिलाई। जयंती स्टेडियम समीप मैदान में आयोजित हनुमंत कथा के प्रथम दिवस पर सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को जीवन के महत्वपूर्ण सूत्रों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि “खामियां खुद में देखो और खूबियां दूसरों में देखो, तभी जीवन सफल बनेगा।”
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भिलाई को वेदव्यास की भूमि, इस्पात नगरी और ज्ञान की भूमि बताते हुए कहा कि यहां से देश को सर्वाधिक आईआईटियन मिलते हैं। उन्होंने सेक्टर-9 स्थित श्री हनुमान जी महाराज की अद्भुत महिमा का उल्लेख करते हुए भिलाई को शक्ति और भक्ति की पावन धरा बताया। कथा के दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का भावार्थ सरल शब्दों में समझाया और कहा कि हनुमान चालीसा केवल पाठ करने की नहीं, बल्कि उसके अर्थ को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ की संत परंपरा का स्मरण करते हुए पूज्य गुरु घासीदास बाबा के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को समाज को एक सूत्र में बांधने वाला बताया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा का यह विचार आज भी सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक है।
कथा में उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली आपदाओं को अवसर में बदलना ही सच्ची सफलता है। कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, उनसे घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गुरु वही है जो हमें अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाए और सत्मार्ग दिखाए।”
इस अवसर पर कथा के आयोजक राकेश पांडेय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, विधायक डोमन कोर्सेवाडा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, दयाराम साहू, लाभचंद बाफना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.