दुर्ग। धान खरीदी की धीमी गति और टोकन की समस्या से जूझ रहे किसानों ने आज करंजा भिलाई के धान खरीदी केंद्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया। किसान धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर प्रतिदिन 4 हजार क्विंटल करने और टोकन जारी करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने हाथों में मांग से संबंधित तख्ती पकड़े हुए थे उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा पिछले एक पखवाड़े से धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर विभिन्न धान खरीदी केंद्र में प्रदर्शन करने का अभियान चलाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त और संयुक्त किसान मोर्चा के रविप्रकाश ताम्रकार के संयुक्त नेतृत्व में आज के प्रदर्शन में करंजा भिलाई के अलावा समोदा, झेंझरी, बासीन और असनारा के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.