ब्रेकिंग

गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दर्शन के लिए गुरुद्वारा में उमड़े श्रद्धालू

23805112025130616whatsappimage2025-11-05at6.29.43pm.jpeg

-जनप्रतिनिधियों ने गुरुनानक देव जी से लोगों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना
दुर्ग।
सिक्खों के प्रथम गुरु गुुरुनानक देव जी के 556वां प्रकाश पर्व बुधवार को शहर में सिक्ख समाज द्वारा पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां सुबह से गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों की कतारें लगी रही। अमृतसर से पधारे ज्ञानी जगदीप सिंह राजेवाल के जत्थे द्वारा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक देव जी के मानवता के संदेश को दोहराया गया।

Image after paragraph

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, कांग्रेस नेता परमजीत सिंह भुई, गुरदीप सिंह भाटिया, पूर्व पार्षद फत्तेसिंह भाटिया, मनदीप सिंह भाटिया, बृजेन्द्र भारद्वाज के अलावा कांग्रेस-भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी दर्शन के लिए गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुनानक देव जी से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की और सिक्ख समाज के लोगों को गुरुनानक देव जी की प्रकाश पर्व की बधाई दी।

Image after paragraph

दोपहर में गुरुद्वारा में गुरु के अटुट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने लंगर ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में सेवाभावी कार्य भी किए गए। जिसके तहत आयोजित रक्तदान शिविर में सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का बड़ा संदेश दिया। पूज्य सिंधी जनरल पंचायत ने भी गुरुनानक देव जी की प्रकाश पर्व की खुशियां मनाई। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित सिंधी धर्मशाला में महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने यहां श्रद्धालू बड़ी संख्या में जुटे।

Image after paragraph

 गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के प्रधान महिंदर पाल सिंह, सचिव जी.एस. लांबा, हरमीत सिंह भाटिया,अरविंदर सिंह खुराना,दलप्रीत सिंह भाटिया, जितेंदर सिंह, सुखदेव सिंह (राजू), कंवलजीत सिंह ओबेरॉय, प्रिंस कब्बरवाल, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह रंधावा, सुरेन्दर सिंह कब्बरवाल, सतनाम कौर विरदी, मनिंदर सिंह, राजेन्दर पाल अरोरा, तरसेम सिंह ढिल्लन, महेंन्द्र सिंह खालसा, जस्सी सिंह, दुर्ग ट्रक मालिक संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह, इंदरजोत सिंह भाटिया, देवेन्दर सिंह भाटिया, भूपेन्दर सिंह, राजेन्दर सिंह, रिम्पाल सिंह, जसपाल सिंह, रवि केवलतानी, दुर्ग-भिलाई गुरूद्वारा के प्रधान, स्त्री सत्संगत की महिला जत्था, खालसा पब्लिक स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा सिक्ख समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.