होम / बड़ी ख़बरें / नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का अभियान “ऑपरेशन विश्वास” — नेवई भाटा में वैलनेस शिविर का शुभारंभ
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को दूर रखने और स्वस्थ समाज की दिशा में प्रेरित करने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत नशा मुक्ति वैलनेस शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर थाना नेवई क्षेत्र के नेवई भाटा सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया, जो 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा।
शिविर के प्रथम बैच में नेवई क्षेत्र के 35 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षकों — अमन बेल चंदन एवं उनकी टीम द्वारा योग, ध्यान, मेडिटेशन तथा खेल-कूद जैसी गतिविधियों के माध्यम से नशे से दूर स्वस्थ जीवन जीने के उपाय सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने उपस्थित बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और आत्मनियंत्रण व सकारात्मक सोच विकसित करने पर बल दिया।
शिविर में उपस्थित बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने योग एवं ध्यान की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (दुर्ग), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर (IUCAW), उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती मरकाम (IUCAW), थाना प्रभारी नेवई तथा रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती संगीता मिश्रा सहित रक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
दुर्ग पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह नशा मुक्ति वैलनेस शिविर समाज में जागरूकता लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर किया जा सकेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.