अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम भरदा दुर्ग मे प्रदेश स्तरीय कबड्डी स्पर्धा का आयोजन संपन्न हुआ। यह स्पर्धा न्यू शिवजी क्रीड़ा मंडल के बैनर तले संपन्न हुआ, जिसमे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो से 45 टीमो ने हिस्सा लिया। यह स्पर्धा खिलाडियों के संरक्षण एवं समर्थन एवं प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से आयोजित की गयी थी, जिसमे 500 से अधिक खिलाडी सम्मिलित हुए थे। स्पर्धा के मुख्य अतिथि टिकेश्वरी लाल देशमुख कार्यकारी अध्यक्ष दुर्ग जिला कबड्डी संघ ने खिलाडियों का संबल बढ़ाते हुए कहा की कबड्डी हमारी जमीन एवं धरातल की खेल है इसे शिद्दत से खेलने की आवश्यकता है। यह आयोजन अपनी प्रतिभा को पहचान देने के लिए किया गया है, मुझे विश्वाश है की उपस्थित खिलाडी प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे, कबड्डी को प्रदेश देश एवं विदेश मे इस प्रयास के लिए सभी को नये चिंतन के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर इस आयोजन की अध्यक्षता करते हुए ग्राम भरदा की सरपंच सुनीता भारदीय ने भी आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी । स्पर्धा मे उत्कृष्ठ खिलाडियों का सम्मान किया गया जिसमे जिला बलोद बम्हनी की टीम ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर धमतरी हिर्री तथा तृतीय बिलासपुर एवं चतुर्थ स्थान पर जिला राजनंदगांव भरदा खुद रहा। अतिथियो द्वारा सभी उत्कृष्ट टीमो एवं खिलाडियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कबड्डी संग दुर्ग जिला के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश भारदीय, निर्मल देशमुख, शुभम देशमुख, गिरधर यादव, सोनसिंह यादव, अमन यादव, दुर्गेश यादव, देवराज देशमुख, समेंद्र निषाद, चंद्रिका देशमुख दीपक यादव जी, अरुण यादव, मुलचंद् देशमुख, पिटेश्वर यादव, श्रवण देशमुख, अशोक देशमुख, दीपक ठाकुर आदि ऑफिशियल निर्णायक कमिटी एवं ग्राम वासी बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.