ब्रेकिंग

सेमरिया की समस्या पर कलेक्टर की नजर, खबर के बाद तत्काल स्वीकृत हुए दो निर्माण कार्य

64801092026121620whatsappimage2026-09-01at5.30.29pm.jpeg

-विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी) योजना के तहत ₹12.05 लाख की लागत से बनेगा पुल-पुलिया और मिट्टी-मुरूम रोड
-ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत
-बागडूमर से सेमरिया तक सड़क नवीनीकरण का शासन को प्रस्ताव भी
दुर्ग।
जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में सड़क एवं आवागमन की समस्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अभिजित सिंह ने त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुबे ने जनपद पंचायत धमधा से आवश्यक निर्माण कार्यों का प्राक्कलन प्राप्त किया। प्राक्कलन के परीक्षण एवं निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ग्राम सेमरिया में दो निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹12.05 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत कार्यों में ₹8.48 लाख की लागत से पुल-पुलिया निर्माण तथा ₹3.57 लाख की लागत से मिट्टी-मुरूम सड़क निर्माण शामिल है। दोनों कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बारिश के दौरान जल निकासी एवं सड़क संपर्क से जुड़ी समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। 
-स्थल निरीक्षण के बाद तत्काल कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया
प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी सहायक, सरपंच सुश्री दामनी साहू, रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिव की उपस्थिति में स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए तत्काल कार्य प्रारंभ कराने की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर सरपंच सुश्री दामनी साहू एवं ग्रामीण देवेन्द्र सोनी तथा बहलराम ने कार्यों की स्वीकृति एवं तत्काल कार्रवाई के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
    निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिलने और कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री सिंह एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि पुल-पुलिया एवं सड़क निर्माण से बारिश के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानी कम होगी और गांव के लोगों को राहत मिलेगी। ’विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी) योजना के तहत दोनों निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी एवं प्रशासनिक मापदंडों के अनुसार कराए जाएंगे। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र की बुनियादी अधोसंरचना मजबूत होने के साथ ही स्थानीय पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत बागडूमर से सेमरिया 4.06 किलोमीटर लंबाई के सड़क के सुदृढ़ीकरण/नवीनीकरण हेतु 128.83 लाख रुपए का प्राक्कलन तैयार कर विभाग द्वारा शासन को प्रेषित किया गया है। इस प्रकार क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं सुधार हेतु प्रशासन द्वारा पहल की गई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.