-विधायक ललित चंद्राकर विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया
दुर्ग। ग्राम रसमडा में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ के कार्यक्रम समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यारोपण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत् कार्यक्रम शुभारंभ किया । विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।
-बालक बालिका वर्ग 09 से 15 वर्ष..
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रथम रोहन निर्मलकर द्वितीय मिथलेश निषाद 400 मीटर दौड़ प्रथम चिराग लहरें द्वितीय कृष्ण कुमार।
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रथम बिना साहू द्वितीय निकिता पटेल400 मीटर दौड़ प्रथम भाग्यश्री द्वितीय अर्चना निषाद सुरीली खुर्सी खेमिन निषाद सोनी खातून।
कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग विनेश कुमार देवकुमार साहिल ठाकुर तरुण कुमार लोकेश्वर अविनाश निषाद ओंकार ठाकुर
खो खो बालिका वर्ग सिमरन वैष्णव प्रिया यादव गायत्री निषाद पुष्पांजलि वर्मा नैना साहू भूमिका राजपुत खुशबू यादव नंदनी सेन मीरा साहू।
बालक बालिका वर्ग 15से30 वर्ष..
100 मीटर दौड़ प्रथम तनमय निर्मलकर द्वितीय अभिषेक मेहता 400 मीटर दौड़ प्रथम राजीव साहू द्वितीय चेतन यादव
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रथम गायत्री द्वितीय अर्चना निषाद 400 मीटर दौड़ प्रथम अंकिता मांडवी सुरीली दौड़ प्रथम राधिका यादव द्वितीय प्राची नारंग।
खो - खो
मनुपारकर नीलम शर्मा कविता यादव दिलेश्वरी निषाद मोहिनी साहू देविका सेन अंचल साहू नीलम शर्मा।
अपने संबोधन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा सांसद खेल महोत्सव’ न केवल खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का माध्यम है, बल्कि यह युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का भी एक सशक्त मंच है। सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया और उन्हें अपने खेल के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
श्री चंद्राकर ने दीपावली के अवसर पर लोगों से स्वदेशी निर्मित वस्तुओं के उपयोग और खरीदारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ने का अवसर मिलेगा।
स्वदेशी अपनाएं, देश को मजबूत बनाएं..
इस दौरान जिला मंत्री गिरेश साहू, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू,जनपद सदस्य नंदकुमार साहू,सरपंच मोतिम निषाद, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ,उपाध्यक्ष नंदू निर्मलकर, महामंत्री चेतन साहू, जिला सहकारी सेवा समिति अध्यक्ष पुष्पा सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि चमन यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता देवप्रसाद साहू जी, SMDC रामाधीन पारकर, उषा जैन, अध्यक्ष सेजस स्कूल ममता साहू,प्राचार्य एम एल चंदेल, प्राचार्य ITI खोब्रागडे, बूथ अध्यक्ष एवेंद साहू, व समस्त छात्र छात्रा, स्टाफगण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.