दुर्ग-भिलाई

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ अल्पसंख्यक वर्ग उठा रहा है - मखमूर इकबाल खान

98813102025134641whatsappimage2025-10-13at7.02.27pm.jpeg

-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान का प्रथम दुर्ग आगमन, भव्य स्वागत के साथ हुआ अभिनंदन
दुर्ग।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम दुर्ग आगमन पर रविवार को भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ के नेतृत्व में यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग में संपन्न हुआ।
इससे पूर्व पटेल चौक दुर्ग में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद खालिद रिजवी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पटाखों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके उपरांत जिला भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक एवं परिचर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, मंचासीन अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, नवीन पवार, सैयद आसिफ अली, रजिया खान, गगनदीप सिंह, अमजद अली, गुलाम गौस मोहम्मद खान, महेश जैन, राजू खान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Image after paragraph

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है। भाजपा की सरकारें किसी भी योजना में धार्मिक भेदभाव नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ आज अल्पसंख्यक वर्ग को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुस्लिम आबादी लगभग दो प्रतिशत है, लेकिन यह वर्ग सरकारी योजनाओं से अधिकतम लाभान्वित हो रहा है। भाजपा अंत्योदय के मार्ग पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचा रही है।
श्री खान ने कहा — “मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि अल्पसंख्यक वर्ग के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीति-रीति से उन्हें अवगत कराएं और पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।”
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सरकार की नीतियों से जनता संतुष्ट है।

Image after paragraph

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ ने कहा कि संगठन सरकार और अल्पसंख्यक समाज के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निरंतर संगठन के निर्देशों के अनुसार कार्य करते रहें और अल्पसंख्यक समाज में भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन को मजबूत करें।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष रजिया खान एवं जिला संगठन प्रभारी गुलाम गौस खान ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जमील खान ने किया और आभार प्रदर्शन महेश जैन ने किया।
इस अवसर पर राजा महोबिया, रजा खोखर, रितेश शर्मा, राजेश सिंह राजपूत, तेखन सिन्हा, जाकिर खोखर, शेख असलम, जाकिर कुरैशी, अहमद कुरैशी, सलमान कुरैशी, जमाल खान, मीर कासिम, अनीस कुरैशी, सैयद मोहसिन अली, रियाजुद्दीन खान, पास्टर जोशमोन, बिशप सोमनाथन, राहुल मसीह, ओवेद दास, बी.सी. पाईक, विनोद आचार्य, थॉमस वर्गीज, जयचंद्र डोगरे, सुशील बाग, सुषमा सैमुअल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.