ब्रेकिंग

स्वदेशी जागरण मंच युवाओं को स्व-उद्यमिता से जोड़ने सक्रिय, दुर्ग संभाग में 30 मई तक होंगे प्रशिक्षण आयोजन

99511052026115136whatsappimage2026-05-11at5.18.35pm.jpeg

दुर्ग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आर्थिक क्षेत्र में कार्यरत अनुसांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच द्वारा युवाओं को स्व-उद्यमिता की दिशा में प्रेरित एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में जगदलपुर में “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें बस्तर के सुदूर वनांचल क्षेत्रों से आए 1743 युवा छात्र-छात्राओं एवं 200 पुनर्वासित नक्सलियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल उपस्थित रहे, जबकि समापन सत्र में मुख्यमंत्री ने सहभागिता की। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु Indian Institute of Technology Roorkee सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञों ने सहभागिता निभाई।
इसी क्रम में दुर्ग संभाग के छह जिलों में 30 मई तक स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विस्तार अभियान, एक दिवसीय जिला विचार वर्ग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर दुर्ग के सुभाष नगर स्थित दुर्ग संभाग कार्यालय में बैठक आयोजित कर विस्तृत योजना बनाई गई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश पाटिल, प्रांत सह संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर दुर्ग जिला सह संयोजक मोहन बागुल, गीतेश साव (जिला समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान), श्रीमती दिव्या भसीन (जिला महिला कार्य प्रमुख), श्वेता कनोजिया (दुर्ग नगर महिला कार्य प्रमुख), पूनम साव, अनिमेष रॉय, हीरालाल साहू, हेमंत देशमुख, फूलदास साहू, सरोजनी पाणिग्रही, विनय लक्ष्मी, टीना सतपुते, गीतांजली कौशिक, प्रणोति जैन, सुधा पवार, विम्भी पवार, अंजू राव, कामता साहू एवं चंद्रेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों को सक्रियता से संपादित करने की सहमति जताई। साथ ही दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी पोषण साहू एवं श्रीमती दिव्या कलिहारी को सौंपी गई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.