दुर्ग-भिलाई

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार

63711052026122359whatsappimage2026-05-11at5.52.57pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने के मामले में पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंडरापारा में मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऋषभ नगर निवासी विकास जैन आईपीएल क्रिकेट मैच चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई की।
मौके पर तीन व्यक्तियों को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विकास जैन, रौनक ताम्रकार और प्रवीण ताम्रकार बताए। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, पॉकेट डायरी, नगदी रकम एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से संबंधित सामग्री जप्त की गई।
प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर मामले में संलिप्त अन्य आरोपी अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब एवं प्रकाश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन जप्त किए गए। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की विवेचना जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आईपीएल क्रिकेट मैचों में हार-जीत पर ऑनलाइन माध्यम से अवैध सट्टा खिलाकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान कुल 8 मोबाइल फोन, 9,810 रुपये नगद, सट्टा लेखा-जोखा संबंधित पॉकेट डायरी एवं डॉट पेन जप्त किए गए हैं। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 89,810 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास जैन (45 वर्ष), रौनक ताम्रकार (38 वर्ष), प्रवीण ताम्रकार (20 वर्ष), अक्षत बोहरे (39 वर्ष), मोहम्मद आदिल (35 वर्ष), मोहम्मद अय्युब (49 वर्ष) एवं प्रकाश सोनी (49 वर्ष) शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के उप निरीक्षक निर्मल सिंह ध्रुव, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार, गजेन्द्र यादव तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, गुप्तेश्वर सिंह, भरत यादव, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, आरक्षक नासिर बक्श, जुगनू तिवारी एवं महिला आरक्षक प्रतिभा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा, जुआ अथवा ऑनलाइन अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.