होम / दुर्ग-भिलाई / सुशासन तिहार: 13 मई को विवेकानंद सभागार में लगेगा प्रशासनिक शिविर
दुर्ग-भिलाई
-13 मई को शिविर में वार्ड क्रमांक 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 48, 49, 50, 51, 52, 53 एवं 54 के नागरिक होंगे शामिल
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सुशासन तिहार,2026 शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार,शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 13 मई 2026, बुधवार को स्वामी विवेकानंद भवन में सुशासन तिहार,शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में वार्ड क्रमांक 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 48, 49, 50, 51, 52, 53 एवं 54 के नागरिक शामिल होंगे।
इसी प्रकार 23 मई 2026, शनिवार को पुराना गंजमंडी में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38 एवं 55 के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण सुशासन तिहार में किया जाएगा। नगर निगम दुर्ग प्रशासन ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदन प्रस्तुत कर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। जहाँ वार्ड क्षेत्र नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.