देश-विदेश

तमिलनाडु में ‘विजय राज’ का आगाज, थलापति ने 9वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

496100520261030251001241022.jpg

चेन्नई। तमिलनाडु में आज से Vijay सरकार का आगाज हो गया है। टीवीके चीफ सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने तमिल भाषा में शपथ ग्रहण की। समारोह के दौरान Rahul Gandhi भी मौजूद रहे। शपथ लेते समय विजय निर्धारित पाठ से आगे बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल R. N. Ravi Arlekar ने उन्हें टोका और कहा कि वे वही पढ़ें जो लिखित रूप में दिया गया है।
विजय के साथ TVK के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना शामिल हैं। फिलहाल सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इसके बाद उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।
दो साल पहले बनी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की। सहयोगी दलों के समर्थन के साथ विजय के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी। तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस सरकार में M. Bhaktavatsalam मुख्यमंत्री रहे थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.