-भवन संधारण और सीमेंटीकरण के लिए किया भूमिपूजन
रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर और एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में निर्माण कार्य के लिए 08 लाख रूपये स्वीकृत की है। विकास कार्य को आरंभ करने उन्होंने वार्ड 10 और वार्ड 18 पहुंचकर भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को आस्वस्त किया कि निगम क्षेत्र में वे धिरे-धिरे विकास कार्य को पूर्ण कराकर मांगों को पूरा करेंगे।
महापौर शशि सिन्हा पहले वार्ड 10 पहुंची। यहां पर उन्होंने एमआईसी सदस्य जमुना ठाकुर के अनुरोध पर 05 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से ब्लाक 249 से 252 तक के छुटे हुए आंगन में सीमेंटीकरण का कार्य पूर्ण होगा। इसी तरीके से पार्षद रेखा देवी की मांग पर महापौर ने 03 लाख की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से वार्ड में गौरा चैड़ी निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। महापौर ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.