राजनीति

भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 कार्यशाला संपन्न

95424092025134044whatsappimage2025-09-24at7.07.27pm.jpeg

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 विषयक कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन तथा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का प्रथम दुर्ग आगमन पर शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

Image after paragraph

इस अवसर पर यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 का निर्णय देश के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब चार स्लैब के स्थान पर दो ही स्लैब रखे जाएंगे, आवश्यक वस्तुओं पर कर शून्य होगा और अनेक उत्पादों पर कर 10 प्रतिशत तक घटा दिया गया है। यह बदलाव जनता की क्रय क्षमता को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला साबित होगा।

Image after paragraph

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने आत्मनिर्भर भारत अभियान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। रक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और उद्योग के क्षेत्र में देश निर्यातक की श्रेणी में खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं के हुनर और अनुभव से आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के पास वह क्षमता है जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकती है।

Image after paragraph

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठन की सक्रियता का परिणाम चुनावों में ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है और भविष्य में भी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.