दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरडीह में दही-हांडी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
ललित चंद्राकर ने दही हांडी लूट प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपरा का संरक्षण होता है और युवाओं में उत्साह और जोश का संचार होता है।
इस अवसर पर एकनाथ अनुपम साहू (मंडल अध्यक्ष, रिसाली), शिवनारायण देशमुख (नगर पंचायत उपाध्यक्ष), सोनू राजपूत, सतीश चंद्राकर, हूबी राम साहू, विक्की चंद्राकर, शिव ठाकुर, नरेन्द्र साहू (पूर्व पार्षद), गौतम चंद्राकर, हर्ष चंदेल (आयोजक समिति अध्यक्ष), पूर्वेश चक्रधारी और हेमंत चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.