रायपुर । क्रेडा चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी को कमीशनखोरी के आरोपों में क्लीन चिट मिल गई है। सवन्नी पर वेंडरों द्वारा तीन प्रतिशत कमीशन मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। जिसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के सचिव से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
बता दें कि क्रेडा चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी पर क्रेडा से जुड़े वेंडर सुरेश कुमार और कुछ अन्य लोगों ने तीन प्रतिशत कमीशन मांगने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए सीधे मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की थी। वेंडरों ने अपनी शिकायत में कहा था कि वे पिछले कई वर्षों से क्रेडा के टेंडरों में भाग ले रहे हैं और विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत फील्ड में जाकर सोलर सिस्टम लगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि नई नियुक्ति के बाद चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी द्वारा वेंडरों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे कार्य के दौरान मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के सचिव से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने जांच पूरी कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री सचिवालय को सौंप दी है। डॉ. यादव के अनुसार जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं की ओर से क्रेडा चेयरमैन के खिलाफ कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया गया जिसके चलते शिकायतें निराधार और अप्रमाणित पाई गईं, जिसके आधार पर प्रतिवेदन मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजा गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.