छत्तीसगढ़

जन अभियान परिषद के सलाहकार श्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान मे की सहभागिता

1746610714_IMG-20250507-WA0112.jpg

बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन मे जिले के शहर से लेकर गांव गांव तक जल संरक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। अभियान अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद द्वारा जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जल संगोष्ठी का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्यवक्ता जन अभियान परिषद के सलाहकार शिवनारायण पटेल, रवि बर्मन संभाग समन्वयक, सुशील बर्मन जिला समन्वयक व वरिष्ठजनों द्वारा मां भारती और महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। मंचासीन कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सलाहकार शिवनारायण पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 अंतर्गत सभी को प्रेरित करते हुये कहा धरती की सतह में पानी पैसे से भी अधिक किमती है उसको हमें ठीक वैसे ही उपयोग कराना चाहिए जैसे हम हम अपने बैंक में जमा पैसे को सोच विचारकर खर्च करते है। पानी प्रकृति की ऐसी अनमोल धरोहर है जिसके बिना हम एक पल भी नहीं रह सकते। संभाग समन्वयक रविप्रसाद बर्मन ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जन अभियान परिषद के सभी वॉलिंटियर्स को सहभागिता निभाने के लिए भी कहा। साथ ही छात्रों को अपने सेक्टर स्तर पर जल स्त्रोंतो के संरक्षण हेतु कार्य करते के लिए कहे। जल एक अनमोल धरोहर है इसे बचाना हमारा कर्त्व्य है। जिला समन्वयक सुशील बर्मन ने अपने उद्बोधन में कहे कि इन दिनों जल गंगा संवर्धन पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर्स, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर समितियां, परामर्शदाता और विद्यार्थीयों की अहम भूमिका है। हम सबको मिलकर जल संरक्षण हेतु कार्य करना है। अपने अपने क्षेत्र के जल स्त्रोंतो की रक्षा करनी है तभी हमारा कल सुरक्षित हो पायेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.