-सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ लांजी से पदयात्रा निकालकर किरनापुर पहुंचे पूर्व विधायक किशोर समरिते
किरनापुर। संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर समरिते द्वारा गत 16 अप्रैल से लांजी से बालाघाट तक पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। जहां कलेक्टर कार्यालय बालाघाट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।अपनी पदयात्रा के दूसरे दिन 17 अप्रैल को शाम 7 बजे उनकी पदयात्रा का काफिला किरनापुर पहुंचा। जहा बेसिक शाला मैदान मे एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि बालाघाट जिले को संभाग बनाए जाने, लांजी को जिला, क्षेत्र में किसानो की बिजली, पानी की समस्या, छात्रों के एजुकेशन लोन की समस्या,
भारत के क्रांतिकारियो को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। सहित विभिन्न 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पदयात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर सभा को राजकुमार नागेश्वर, बापड़ी सरपंच खेमराज मछिरके, सालिकराम पारधी, नितिन मुरकुटे, जितेन्द्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान अपने उद्बोधन मे संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशोर समरिते ने कहा कि इस देश में हिन्दु और मुसलमान सभी देश के नागरिक हैं। भाषीय विवाद से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। मनुवाद मे अंधत्व निवारण को दूर करने क़ानून बनाया जाना चाहिए, मनुवाद से महिलाओं का जीवन दूभर हो गया था।भारत में धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। वर्ण व्यवस्था देश से समाप्त होनी चाहिए, भारत में उद्योगपतियों के कर्ज माफ़ हो रहे हैं, लेकिन शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के लोन माफ़ नहीं हो रहे है। सभी को समानता का अधिकार, उनके मौलिक अधिकार प्राप्त नहीं हो रहे हैं। लोग राजनीतिक दलों के गुलाम बन रहे हैं। हम सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ पदयात्रा पर निकले हैं।
-भारत की संसद में पारित वफ्फ बिल की जलाई प्रतियां..
सभा के समापन पर संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर समरिते एवं उनके सहयोगी साथियों द्वारा भारतीय संसद में पारित वफ्फ बिल की प्रतियों को जलाते हुए बताया कि वफ्फ को जो भूमि प्राप्त हुई है वह दान की भूमि है उस पर सरकार का अधिकार कैसे हो सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.