रायपुर। प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से हो रहा है।
रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति, अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के आधार पर इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बाकी 11 नगर निगमों में 3 कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है।
इसलिए इन्हें लॉटरी में शामिल नहीं किया गया है। 8 नगर निगमों में ओबीसी वर्ग के लिए लॉटरी से 4 सीटें तय की जाएंगी। 8 नगर निगम जिनमें ओबीसी वर्ग की सीटों का चयन होगा उसमें बिलासपुर, चिरमिरी, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, भिलाई, बिरगांव, भिलाई चरौदा शामिल हैं।
रिसाली पिछले चुनाव में ओबीसी महिला सीट थी, लेकिन अब यह जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति में शामिल हो गई है।
1. रायपुर – सामान्य महिला
2. बीरगांव-सामान्य महिला
3. दुर्ग- ओबीसी महिला
4. भिलाई-OBC
5. भिलाई चरौदा-OBC
6. बिलासपुर-OBC
7. कोरबा-सामान्य महिला
8. धमतरी-समान्य
9. रायगढ़ – SC
10. अम्बिकापुर ST
11. रिसाली-SC महिला
12. चिरमिरी- सामान्य
13. जगदलपुर-सामान्य
14. राजनांदगांव – सामान्य
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.