 
                        
                        
                        	
									   
        			        			    -ट्राईबल क्षेत्र में संचालित सीएम राइज स्कूलों के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने प्राचार्यों के साथ की समीक्षा बैठक
बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना ने जिले के जनजातीय क्षेत्रो में क्रियान्वित सीएम राइज स्कूल प्राचार्यो के साथ स्कूल संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने ट्राईबल क्षेत्र आमगांव, मलाजखंड एवं परसवाड़ा के सीएम राइज प्राचार्यों से स्कूल संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीएम राइज आमगांव के प्राचार्य द्वारा स्कूल में रिक्त पदों के सम्बंध में अवगत कराया गया। जिस पर कलेक्टर श्री मीना ने विभागीय स्तर पर रिक्त सीटों का निवारण करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षक भर्ती कराकर रिक्त सीटो की पूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा शिक्षकों के प्रशिक्षण सहित विद्यार्थीयों की कॅरियर काउंसलिंग भी की जाएगी। इसके साथ ही मलाजखंड प्राचार्य ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण पर है। जो कि इस महीने पूर्ण हो जाएगा। कलेक्टर श्री मीना ने कैलेंडर के हिसाब से कार्ययोजना क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है। बैठक के दौरान सीएम राइज परसवाड़ा प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में इंग्लिश क्लासेस की समस्या आ रही हैं। जिस पर कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि दो शिफ्ट पर स्कूल संचालन करने के निर्देश दिए है। जिसमे पहली शिफ्ट में 7:30 से 1:30 तथा दूसरी शिफ्ट में 2:30 से 5 बजे तक इंग्लिश की क्लासेस क्रियान्वित की जा सकती है।  उन्होंने पीआईयू से विशेष तौर पर कहा कि जून तक सभी समस्याओं का निराकरण कर स्कूल हैंडओवर आवश्यक रूप से करें। पाइप लाइन, विद्युत व्यवस्था, पेयजल जैसी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक, पीआईयू एवं जनजातीय सीएम राइज के प्राचार्य उपस्थित रहें।
 
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                            .jpeg) 
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                            संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट 
 दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.