दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग संगठन के निर्देशानुसार कसारीडीह बोरसी मंडल के अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर में मंडल में निवासरत वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं मिशाबंदी वार्ड 53 न्यू आदर्श नगर से गोवर्धन जायसवाल का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। साथ ही वार्ड नंबर 51 सुभाष चौक बोरसी में लाभार्थी , श्रीमति कुमारी बाई साहू (उज्वला योजना) श्रीमती सुरजा बाई साहू ( सीनियर सिटीजन आयुष्मान योजन), श्रीमती गोमती बाई साहू (महतारी वंदन योजना), नीरा बाई साहू (,प्रधानमंत्री आवास योजना) इन सभी के घरों में जाकर सम्मान करके कार्यक्रम को संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से साजन जोसफ (पार्षद वार्ड 51 वृन्दानगर बोरसी ), श्रीमती हिरौंदी चंदानिया (पार्षद वार्ड 54) , गुलशन साहू (पार्षद वार्ड 52) स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक अनिकेत यादव, सहसंयोजक भूपेंद्र साहू(राजेश) मनोज यादव,राहुल पंडित,सुनील साहू,संजय शुक्ला,अनिल यादव, दुष्यंत साहू,महेंद्र चोपड़ा, जितेंद्र साहू, कनई पाल,सुमन वर्मा, लेखिका अड़िया,श्रीमती लिलेश्वरी साहू, प्रेम चंदानिया, बड़ी संख्या में वार्ड के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.