दुर्ग

महापौर अलका बाघमार के विजयी रैली में उमड़े लोग

99617022025133052whatsappimage2025-02-17at6.55.43pm.jpeg

RO. NO 13129/104

-खुले वाहन में सवार महापौर व भाजपा नेताओं ने जनता का जताया आभार
दुर्ग।
दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहाराया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने 67295 रिकॉर्ड वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, वहीं निगम के कुल 60वार्डों में से 40 वार्डों में भाजपा पार्षद निर्वाचित हुए है। जिससे भाजपा खेमें में उत्साह का माहौल है। इस अवसर को यादगार बनाने भाजपा द्वारा सोमवार को नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार का शहर में गाजे-बाजे के साथ विजयी रैली निकालकर जनता के प्रति आभार जताया गया। यह विजय रैली दोपहर बाद जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुई। रैली के दौरान नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता सुसज्जित खुले वाहन में सवार रहे। दूसरे अन्य खुले वाहन में सवार भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों का रैली में उत्साह देखते ही बन रहा था। नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार जनता के स्वागत व अभिनंदन को सहजता से स्वीकारती रही और उनके प्रति आभार व्यक्त करते रैली में आगे बढ़ती रही।

Image after paragraph

यह विजय रैली पुराना बस स्टैण्ड, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स, पोलसायपारा, तकियापारा, होटल मान चौक, कंकालिन मंदिर चौक, चंडी मंदिर चौक, शिवपारा, गवलीपारा, गांधी चौक, जवाहर चौक से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां विजय रैली का समापन हुआ। विजयी रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों में अपार उत्साह था। फलस्वरुप सभी प्रमुख चौक-चौराहों में भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे, वहीं भगवा ध्वज से विशेष साज-सज्जा की गई थी। जहां नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार समेत वरिष्ठ नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने स्वागत कर मिठाईयां व अन्य खाद्य सामग्री बांटकर अपनी खुशियों का ईजहार किया गया। विजयी रैली से आज पूरा शहर भाजपामय रहा। रैली में भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, राजेन्द्र पाध्ये, सतीष बाघमार, दीपक चोपड़ा, अजय तिवारी,कमलेश फेकर, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, महेन्द्र लोढ़ा, मनोज टावरी,डॉ. शरदचंद अग्रवाल, आशीष निमजे, रत्नेश चंद्राकर, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, नवनिर्वाचित पार्षद श्याम शर्मा, नरेन्द्र बंजारे, गोविंद देवांगन, ममता ओमप्रकाश सेन, सरिता विनोद चंद्राकर, काशीराम कोसरे, देवनारायण चंद्राकर, कुलेश्वर साहू, खालिक रिजवी (शेरू), मनीष साहू, मनोज सोनी, निलेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व लोग शामिल हुए।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.