दुर्ग

जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में मेडिकल सेमिनार का आयोजन..

36408022025121819whatsappimage2025-02-08at5.46.36pm.jpeg

दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में शुक्रवार दोपहर इनर व्हील क्लब दुर्ग के सहयोग से  मेडिकल सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर जय राम अय्यर ने हृदय रोग से संबंधित विषय को लेकर विस्तृत व्याख्यान दिए। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर में नाभि के ऊपर होने वाले दर्द को साधारण दर्द या गैस का दर्द समझने की गलती नहीं करनी चाहिए, यह दर्द घातक व जान लेवा भी हो सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को सदैव ही अपने साथ हार्ड अटैक की मेडिकल किट अपने डाक्टर से सलाह लेकर रखना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को अचानक  हार्ड अटैक आता है तो उसे अस्पताल पहुंचने से पहले ही यह दवा खिला दी जाए तो संभावित मौत के खतरे से उसे बचाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान स्वास्थ से संबंधित जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर भी दिए। संघ के द्वारा श्री अय्यर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संघ की अध्यक्ष नीता जैन, उपाध्यक्ष,प्रशांत जोशी, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, रविश राजपूत, राजेश मिश्रा,गौरी चक्रवर्ती,मीडिया प्रभारी,दानिश परवेज,अशोक सिन्हा,किशोर यादव, ढाल सिंह देवांगन,अजहर अली, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता जैन व अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.