दुर्ग। दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटन विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस से 500 पेटी शराब जब्त की है। यह शराब नगरीय निकाय चुनाव में बांटने के लिए रखी गई थी।
सूत्रों के अनुसार, जानकारी मिली थी कि महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस, जो ग्राम फुंडा में स्थित है, में बड़ी मात्रा में शराब रखी गई है। इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रात के वक्त छामापार क्षेत्र में छापा मारा और शराब को जब्त किया। इस कार्रवाई में तीन थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। शराब की बड़ी खेप के जब्त होने से क्षेत्र में चुनाव में शराब बांटने की योजनाओं पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.