छत्तीसगढ़

दुर्ग में कांग्रेस की स्थिति दयनीय, भाजपा को मिल रहा मनोवैज्ञानिक बढ़त!

39131012025061214img-20250131-wa0155.jpg

RO. NO 13129/104

दुर्ग। दुर्ग में आगामी नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की स्थिति अत्यंत दयनीय प्रतीत हो रही है। चुनाव संचालन के लिए न तो कोई प्रभावी कोर समिति काम कर रही है और न ही वार्डों में संतोषजनक मॉनिटरिंग हो रही है। इसके विपरीत, भाजपा ने छह महीने पहले से योजनाबद्ध तरीके से चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया है और इस कारण उसे मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल हो चुकी है। इस स्थिति में कांग्रेस का पिछड़ना भाजपा को अधिकांश वार्डों में वॉक ओवर देने की स्थिति में दिखा रहा है।

भाजपा के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने दो दर्जन से अधिक वार्डो का दौरा पूरा कर लिया है और उनके ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी उत्साहित कर दिया है। वहीं, कांग्रेस अब तक जमीनी समीकरण को समझने में असफल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी की स्थिति स्पष्ट नहीं है, एक ओर जहां महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर स्वयं चुनाव लड़ रही है, वहीं शहर जिला अध्यक्ष गया पटेल अपने पुत्र विजयेंद्र पटेल के चुनाव व्यस्त रहेंगे इस बीच कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र साहू हफ्ते भर से शहर से बाहर हैं। इधर महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के पति पोषण साहू भी स्वयं पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य का टिकट काटकर पोषण साहू का चुनाव लड़ने से उनके वार्ड के लोग नाराज हैं, जिसके चलते चार से पांच हजार वोट का अंतर पहले से ही बन चुका है।

विशेष रूप से कई वार्डो  में बार-बार टिकट के कटने और मिलने से कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश नजर आ रहे हैं। इस हालात का चुनाव परिणाम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। प्रकाश गीते जैसे कई कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय ले चुके हैं। भाजपा की योजनाबद्ध तैयारी और संगठन के चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता चारों खाने चित्त महसूस कर रहे हैं।

इस प्रकार, दुर्ग नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की चुनौती बढ़ती जा रही है, और भाजपा को मजबूत स्थिति में देखा जा रहा है। चुनावी महासंग्राम में आगे की स्थिति क्या होगी, यह देखने के लिए सभी की नजरें चुनावी नतीजों पर टिकी रहेंगी।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.