दुर्ग

साथ-साथ चलेगा राजस्व टैक्स वसूली एवं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान...

image_380x226_673058ed13066.jpg

-10 करोड़ की वसूली के लिए जोनवार जिम्मेदारी, 11नवम्बर से 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
-कमिश्नर की अपील:टैक्स जरूर पटाएं, शहर आपका है और शहर की व्यवस्था बनाने में आपके टैक्स का योगदान अहम है इसलिए टैक्स जमा करने के लिए सजग रहें
दुर्ग । दुर्ग नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण और राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से अधिकारी/कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा व  राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़ के निर्देशानुसार कार्य का सम्पादन करेंगे। निगम द्वारा टैक्स वसूली और स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए एक साथ अभियान चलाया जाएगा।
बता दे कि 11 नवंबर से शुरू होने वाले यह विशेष अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में नगर निगम प्रशासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है। अभियान प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान निगम कर्मी डोर टू डोर टैक्स वसूली के साथ सफाई कार्य भी देखेंगे।
-कमिश्नर ने की अपील...
आयुक्त ने कहा कि टैक्स जरूर पटाएं, शहर आपका है और यहां की व्यवस्था बनाने में आपके टैक्स का योगदान अहम है, इसलिए टैक्स जमा करने के लिए सजग रहें।
नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से बकाया संपत्ति व अन्य करों की वसूली के लिए निगम प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर वार्ड वार चलाए जाने वाले अभियान के दौरान राजस्व वसूली को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा जोनवार कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।  नगर निगम को चार जोन में बांटा गया है। 
प्रत्येक जोन में 15 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमे जोन 1 के 15 वार्डो के लिए प्र.राजस्व उपराजस्व निरीक्षक राम खिलावन शर्मा, जोन 2 के 15 वार्डो में प्र, राजस्व उपनिरीक्षक संजय मिश्रा,जोन 2 में राजस्व उपनिरीक्षक निशांत यादव एवं जोन 4 में प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक थान सिंह यादव की  जिम्मेदारी तय किया गया है।
आपको बता दे कि उक्त कर्मचारी प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक डोर टू डोर राजस्व वसूली करेंगे। इस दौरान डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के संबंध में भी जानकारी लेंगे। ज्ञात हो कि आने वाले दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इसे भी ध्यान में रखते हुए नगर निगम सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कवायद कर रहा है।
कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने राजस्व एवं जलकर वसूली में तेजी लाने संबंधी निर्देश राजस्व विभाग को दिया है। जिसके तहत कमिश्नर लगातार राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए बकायदारों से वसूली एवं करो की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। वहीं कमिश्नर ने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के साथ ही उन बकायदारों से वसूली का निर्देश देते हुए राजस्व विभाग की टीम बनाने का भी निर्देश दिया है। उक्त गठित टीम के द्वारा बड़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.