मध्यप्रदेश

परिवार चाहता था लड़का और पैदा हो गई मैं….फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल का खुलासा

image_380x226_6717bc7148904.jpg

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने देश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। निकिता अब भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
एक पारंपरिक परिवार से आने वाली निकिता ने बताया कि उनके परिवार के लिए लड़का होना प्राथमिकता होती थी। लेकिन जब उनका जन्म हुआ तो परिवार ने उनकी खुशी का जश्न उसी तरह मनाया जैसे किसी बेटे के जन्म पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा, मेरे दादा जी मुझे पीरियड्स के दौरान खुद खाना खिलाते थे। मेरे पिताजी अक्सर मेरे पैर दबाते थे।
निकिता ने बताया कि पिछले 60 सालों से मध्य प्रदेश की कोई भी लड़की फेमिना मिस इंडिया नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा, मैं चाहती थी कि मध्य प्रदेश की कोई लड़की इस खिताब को जीते। निकिता की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। निकिता ने बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ऐश्वर्या राय न केवल खूबसूरत हैं बल्कि बहुत ही बुद्धिमान भी हैं।
निकिता पोरवाल न केवल एक खूबसूरत चेहरा हैं बल्कि वह नारी शक्ति का भी प्रतीक हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि एक लड़की अगर कुछ करने की ठान ले तो वह कुछ भी हासिल कर सकती है।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.