अपराध

Post Office में करोड़ों की धोखाधड़ी, 1500 लोगों के खातों से गायब हो गए पैसे; पोस्टमास्टर फरार

image_380x226_6712731f05703.jpg

बागेश्वर : उत्तराखंड  के बागेश्वर  जिले के सिमगढ़ी में डाकघर में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 1500 से अधिक लोगों की जीवन भर की जमा पूंजी गायब हो गई है। यह मामला तब सामने आया जब खाताधारकों ने अपनी पासबुक ऑनलाइन चेक की। ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि उनके खातों से बड़ी रकम गायब है। बताया जा रहा है कि यह मामला तब गंभीर हुआ जब पोस्टमास्टर फरार हो गया।

खबर फैलते ही बागेश्वर के सिमगढ़ी, मझेड़ा और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग कमेड़ीदेवी पोस्ट ऑफिस पहुंच गए। जब उन्होंने अपनी पासबुक ऑनलाइन चेक की तो उन्हें पता चला कि उनके खातों में जमा राशि गायब है। 70 वर्षीय शारदा देवी (Sharda Devi) ने बताया कि उन्होंने चार साल में 2 लाख रुपये जमा किए थे, लेकिन अब उनके खाते में सिर्फ 2 हजार रुपये बचे हैं। इसी तरह राकेश राठौर ने 12 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट कराई थी, लेकिन उनके खाते में शून्य बैलेंस दिखा रहा है।

इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। खाताधारकों का आरोप है कि उन्हें धोखे में रखा गया और उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली गई। स्थानीय पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। स्टेशन ऑफिसर खुशवंत सिंह ने बताया कि वे सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटा रहे हैं और मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी पोस्टमास्टर की तलाश कर रही है। खाताधारकों ने मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिले और उनकी जमा राशि वापस लौटा दी जाए।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.