-ओव्हरब्रिज के नीचे युवक की पत्थर से हमला कर हत्या
दुर्ग। दुर्ग शहर मे फिर से हत्या की वारदात सामने आई है। यह वारदात मोहननगर पुलिस थानांतर्गत धमधानाका ओव्हरब्रिज के नीचे की है। जहां रविवार की देर रात एक युवक पर पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृत युवक की पहचान योगेश वर्मा 33वर्ष सिकोला बस्ती निवासी के रुप में की गई है। हत्या की वजह शराब के नशे में मृतक व आरोपी के बीच हुए तात्कालिक विवाद को बताया गया है। दोनो के बीच धमधानाका ओव्हरब्रिज के नीचे स्थित दुकान के सामने सोने को लेकर रात में विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर योगेश वर्मा पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें योगेश वर्मा की दर्दनाक मौत का कारण बनी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है। घटना के संबंध में एएसपी शहर अभिषेक झा ने बताया कि वारदात की खबर पुलिस को रात करीब 2.40 बजे लगी। फौरन पुलिस बल मौके पर पहुंची, तो युवक मृत मिला। हरकत में आई पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश जैसी कोई बातें सामने नहीं आई है। मृतक व आरोपी के बीच तात्कालिक विवाद ही हत्या का कारण बना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.