दुर्ग। दुर्ग नगर में प्रथम बार 501 जोड़े के साथ दादा गुरुदेव महापूजन होने जा रहा है।
श्री आदिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट एवम रत्नत्रयी वर्षावास समिति दुर्ग में चातुर्मास मे भव्य आयोजन राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण पर रविवार 13 अक्तूबर को शुभ मुहूर्त पर 12 :36 मिनट पर प्रारम्भ होगा।
पावन निश्रा खरतर गच्छाधिपति संघ शास्ता गुरुदेव के आज्ञा अनुवर्तनी परम् पूज्य छतीसगढ़ रत्न शिरोमणि महतरा मनोहर श्री जी म सा की सुशिष्या सरल हृदया ज्ञान गगोन्त्री प पु प्रवर्तनी कीर्तिप्रभा श्री जी म सा की सु शिष्या दुर्ग नगर गौरव मनोहर कीर्ति शिशु प पू साध्वी दर्शन प्रभा श्री जी म सा आदि ठाना के सानिध्य में होगा
परम पूज्य गुरूवर्या महत्तरा मनोहर जी म सा की पुण्य तिथि निमिते विजयादशमी 13 अक्तूबर रविवार के विजय मुहूर्त में छत्तीसगढ़ की धर्म धरा पर प्रथम बार 500 जोड़े मूर्ति सह दादा गुरुदेव महापूजन भव्य आयोजन दुर्ग मूर्तिपूजक संघ द्वारा किया जा रहा है।
इस स्वर्णिम महामंगल कारी अनुष्ठान मे सभी की सहभागिता है।
महेश नगर पुलगांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण पर यह आयोजन होगा।
अध्यक्ष पदम बरडिया एवम चातुर्मास समिति के संयोजक अमृत लोढ़ा ने बताया कि ये प्रथम बार ऐतिहासिक आयोजन है जिसमें भारत एवम छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहर से पूजा में भाग लेने वाले अथिति पधार रहे है। पूजन पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी हो चुकी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.