अपराध

दुर्ग में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियो को किया गिरफ्तार..

image_380x226_66daf773349d0.jpg

RO. NO 13129/104

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने अंतराज्जीय गांजा तस्करी का किया भाण्डा फोड
-तस्करी करते हुए 5 आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई के प्रमुख सरगना तक जुडे तार 
- दुर्ग जिले मे गांजा तस्करी के हर कडी पर पुलिस ने किया कडा प्रहार, जप्त हुए 45 किलोग्राम गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया
-गांजा तस्करी का वित्तीय जाॅच करते हुए आरोपियो के बैंक एकाउन्ट को होल्ड करवाया जा रहा है
- राष्ट्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम के सहयोग से कार्यवाही की गई जिसकी विवेचना जारी है
- दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग के निर्देशन मे दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला की कार्यवाही
    दुर्ग। 5 सितंबर को 14.20 बजे मुखबीर से सूचना मिला कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि उडिसा से अवैध रूप से अवैध धन लाभ करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ लाकर जी. सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है और पिन्तू नामक लडका जिसकी हाईट छोटी है और वह नीला कलर का लोवर जिसमें सफेद रंग का पटटी है और भूरा कलर का टी शर्ट पहना है जो उक्त गांजा की रखवाली कर गांजा को अवैध रूप से गांजा बिक्री पिन्तू कुमार साहनी एवं जी. सरोजनी दोनो मिलकर कर रहे है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई जिस पर वरिष्ठगण  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने आदेश प्राप्त होने पश्चात उप निरीक्षक युवराज साहू हमराह हर्ष देवांगन, अमन शर्मा एवं वैशाली नगर के महिला आरक्षक ममता वासनीक ,महिला आरक्षक श्रेया राजपूत एवं गवाहो के साथ समस्त आवश्यक किट सामाग्री सील चपडा सहित तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुच कर रेड कार्यवाही किये। मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पुछताछ करने पर अपना नाम जी. सरोजनी , पिन्तू कुमार साहनीं मिले चेक करने जी. सरोजनी के अपने मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर का जिसमें पृथक पृथक अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ क्रमशः 8 किलो 525 ग्राम एवं 9 किलो 80 ग्राम , 8 किलो 530 ग्राम , 6 किलो 010 ग्राम गांजा जैसा मादक द्रव्य पदार्थ एवं पिन्तू कुमार साहनी से 3 नग मोबाईल फोन एवं वही पर रखे एक पीला काला नीला सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ कुल 5 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जप्त की गई।

दोनो के मेमोरेण्डम पर से अजय साहनी, अजय प्रसाद एवं ऐबी साहनी जो गांजा लेकर अपने चार पहिया वाहन दो सफेद रंग के कार में गांजा रखा है इसमें सफेदा एवं मार्कर पेन से नाम और सरनेम का प्रथम अक्षर लिखा हुआ बताया पिन्तू कुमार साहनी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह उडिसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 6 लाख रूपया देना बताये । ऐ.बी.साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमती 6 लाख रूपये में उडीसा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाडी चलवाते थे ऐ.बी. साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में जिसमें ऐ बी. साहनी व अजय साहनी झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश किया। तौल करने पर 3 किलो 370 ग्राम गांजा एवं 2 नग मोबाईल फोन मिला एवं फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 कीमती 6 लाख रूपये में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक विमल पान मसाला झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश करने पर 3 किलो 380 ग्राम गांजा झौला सहित अखबार में लपेटा हुआ गांजा मिला।
             कुल मादक पदार्थ गांजा 45.145 किलोग्राम जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये दो नग कार कीमती 12 लाख एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ऐजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जुमला कीमती 17.5 लाख रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। 
             आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज है।  
 उक्त कार्यवाही मे इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, सउनि नागेन्द्र बंछोर आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विषेष भूमिका रही।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.