दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के तत्वाधान में जिले के पुलिस जवानों एवं डॉयल 112 के कर्मचारियों हेतु 29 से 31 अगस्त 2024 तक तीन दिवसीय प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाईन दुर्ग में किया गया। जिसमें प्रथम दिवस 29 अगस्त 2024 को मास्टर ट्रेनर डॉ. कुंदन जोगी, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरमुंदा द्वारा कुल 63 पुलिस जवानों एवं डॉयल 112 के कर्मचारियों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय दिवस 30 अगस्त 2024 को मास्टर ट्रेनर डॉ. विभोर लाल, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेड़ेसरा द्वारा कुल 68 पुलिस जवानों एवं डॉयल 112 के कर्मचारियों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय दिवस 31 अगस्त 2024 को मास्टर ट्रेनर डॉ. महेन्द्र कुमार बरेठ, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिवारा द्वारा कुल 71 पुलिस जवानों एवं डॉयल 112 के कर्मचारियों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रकार तीन दिवसीय प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 202 पुलिस जवानों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सी.बी.एस. बंजारे नोडल अधिकारी इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग, चंद्रशेखर तिवारी, डीएसपी पुलिस लाईन दुर्ग, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन दुर्ग, शिव चंद्रा निरीक्षक पुलिस लाईन दुर्ग, पुरूषोत्तम यादव सहायक पुलिस निरीक्षक, दिलीप ठाकुर, सदस्य रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग, श्रीमती अंकिता सिंह जिला प्रबंधक (प्रशिक्षण), जिला रेडक्रॉस शाखा से लक्ष्मीकांत, धीरज राव इंगले, इंद्रजीत एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.