नई दिल्ली। झारखंड के सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की एस्कॉर्ट गाड़ी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिस कारण इस हादसे में एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 लोग घायल हुए है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस का एस्कॉर्ट वाहन मंगलवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एस्कॉर्ट कर उनके आवास जिलिंगगोड़ा छोड़कर लौट रहे थे। इस बीच मुड़िया के समीप दुर्घटना हो गई। एक अज्ञात ट्रक ने एक एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद सभी पुलिसकर्मी सड़क पर ही गिर गए और उनके हथियार भी सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के बाद सभी घायल जवानों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। मृत पुलिस चालक पश्चिमी सिंहभूम के बोया का रहने वाला था।। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है लेकिन परिजन अब तक नहीं पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों से चंपाई सोरेन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में चंपाई भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपाई दो दिनों के बाद दिल्ली से वापस झारखंड पहुंचे। उन्होंने बीते दिनों एक्स पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें झामुमो से उन्होंने नाराजगी जताई है। यह भी अटकलें हैं कि चंपाई अलग पार्टी बनाकर आगामी चुनाव में उतर सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.