दुर्ग-भिलाई

दुनिया भर में मच्छर फैलाते हैं 17 फीसदी अधिक संक्रामक रोग..

image_380x226_66c49cc4cb6f5.jpg

विश्व मच्छर दिवस पर किया सेवा कार्य, हर माह मच्छर उन्मूलन अभियान चलाने का संकल्प
भिलाई। विश्व मच्छर दिवस पर मंगलवार को शहर में जन जागरूकता के कार्यक्रम हुए। इस दौरान इस दिवस का महत्व बताया गया वहीं आम नागरिकों विशेषकर वृद्धजनों को मच्छर उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं की टीम ने इस दिवस के परिप्रेक्ष्य में दुर्ग के वृद्धाश्रम में मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम चलाया और पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटर द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगे से दुर्ग वृद्ध आश्रम में हर माह अपनी सेवाएं देंगे।
पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन पुणे, छत्तीसगढ़ रीजन हेड मजहर नदीम ने बताया कि 20 अगस्त 1897 को ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस ने मादा एनाफिलीज मच्छर के पेट में मलेरिया परजीवी का पहला सबूत खोजा और इससे ज्ञात हुआ कि मच्छर ही मनुष्य के बीच मलेरिया फैलाते हैं। इस उपलब्धि को रेखांकित करते हुए हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।  
विश्व मच्छर दिवस पर पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटर के साथ संवाद करते हुए मजहर नदीम ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से हर साल 10 लाख से अधिक लोगों को लोगों की मौत हो जाती है और मच्छर 70 लाख लोगों को संक्रमित करते है। दुनिया के किसी भी अन्य कीट की तुलना में मनुष्य सबसे अधिक मच्छरों से पीड़ित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार सभी संक्रामक रोगों में से 17 प्रतिशत अधिक रोग मच्छरों के द्वारा फैलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मच्छर प्रबंधन बेहतर ढंग से कर हम मलेरिया जैसी बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित या खत्म कर सकते हैं। इसमें जन जागरण और जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि उनका संस्थान प्राइम पेस्ट कंट्रोल कीट एवं मच्छर उन्मूलन के क्षेत्र में विगत 12 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
इसी कड़ी में अंचल के पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटरों ने पुलगांव दुर्ग वृद्ध आश्रम में मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम स्वैच्छिक ढंग से चलाया। इसमें वृद्धाश्रम के सभी कमरों व उसके आसपास बाहरी स्थान पर रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। वहीं वृद्धजनों को बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई। पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटर द्वारा इस दौरान फैसला लिया गया कि दुर्ग वृद्ध आश्रम में हर माह अपनी सेवाएं देंगे। इस मुहिम में मुख्य रूप से मोहम्मद मजहर नदीम प्राइम पेस्ट कंट्रोल,  नंद साहू होम केयर पेस्ट कंट्रोल,  रंजीत यादव न्यू सॉल्यूशन पेस्ट कंट्रोल एवं कुंज बिहारी चंद्राकर, मोहम्मद नाजिम और राजा रहमान आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.