मुंबई। महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
संजय राउत ने कहा, “मतदाताओं को प्रभावित करने और उन्हें खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। अगर चुनाव आयोग, राजनेताओं के हाथ का हथियार और कठपुतली बन जाएंगे तो संविधान खतरे में है। अगर महाराष्ट्र में चुनाव दिसंबर में होते हैं तो यह केवल सत्ताधारियों की सुविधा के लिए है। उन्हें महाराष्ट्र में हारने का डर है, इसलिए यह साजिश रची गई है।”
उन्होंने अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, “झारखंड का चुनाव हरियाणा के साथ होने में भी कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन वे झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी को तोड़ना चाहते हैं। महाराष्ट्र में भी चुनाव राजनीतिक फायदे के लिए कराए जा रहे हैं। अगर ये चुनाव कराने को तैयार नहीं हैं तो यह तानाशाही है।”
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की आलोचना करते हुए कहा, “जो लोग शिंदे के पीछे चल रहे हैं, वे सब ढोंगी हैं। जब आप भेड़ियों और लोमड़ियों के झुंड में शामिल हो जाते हैं, तो क्या होने वाला है? एकनाथ शिंदे झूठ बोल रहे हैं। जब राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ी थी, तब मैं उनके साथ था। एकनाथ शिंदे उस समय ठाणे में थे और मातोश्री में क्या हो रहा था, उन्हें नहीं पता था।”
उन्होंने कहा, “एकनाथ शिंदे अब फिल्म निर्माता बन गए हैं। मैं ‘नमक हराम’ नाम से एक फिल्म बनाऊंगा, जिसकी सारी पटकथा मैं लिखूंगा।”
उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कोई उन्हें गंभीरता से नहीं लेता। संजय राउत ने संभाजी भिडे पर बोलते हुए कहा कि उन्हें जवाब देने के लिए मनोज जरांगे सक्षम हैं। संभाजी भिडे आरएसएस से जुड़े हैं, लेकिन इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.