दुर्ग। सामाजिक सेवा संगठन अजेय भारत द्वारा स्वतंत्रता दिवस कसारीडीह चौक में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरएसएस के जिला कार्यवाहक सुनील पटेल और आरएसएस के जिला प्रचारक अर्जुन करता के हाथो ध्वजारोहण किया गया। समारोह में देशभक्ति गीत व स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ आकर्षण का केन्द्र रही। गायक कलाकार संजय दुबे व हेमंत साहू की देश भक्ति गीतो ने जमकर तालियॉ बटोरी। अतिथि द्वय श्री पटेल व श्री करता ने अजेय भारत के समाजसेवी कार्यो की सराहना करते हुए आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला और लोगों को विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने दृढ़ संकल्पित किया।
स्वागत भाषण में अजेय भारत संगठन के प्रमुख संजय डहरवाल ने संगठन के समाजसेवी कार्यो से अतिथियों को अवगत करते हुए राष्ट्र सेवा में संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई गई। समारोह का संचालन संगठन के मीडिया प्रभारी धनेन्द्र सिंह चंदेल ने किया। इस अवसर पर अजेय भारत संगठन के प्रमुख संजय डहरवाल, सदस्य कंचन शुक्ला, भारतेन्द्र गौतम, धनेन्द्र सिंह चंदेल, अभय तिवारी, रामेश्वर अग्रवाल, धीरेन्द्र बघेल, शंकर विश्वास, आनंद श्रीवास्तव, किशोर यादव, प्रदीप देशमुख, योगेश ठाकुर, आलोक श्रीवास्तव, उत्तम चंद्राकर, डाल सिंह चंद्राकर, संगीता डहरवाल, सिंधु चंदेल के अलावा वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.