शशि मोहन सिंह की अगुवाई  में जशपुर में एक  पेड़ मां के नाम अभियान

शशि मोहन सिंह की अगुवाई  में जशपुर में एक  पेड़ मां के नाम अभियान
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

भिलाई। युवाओं के रोल माडल और भिलाई के सपूत जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में वृक्षारोपण का महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए युवा और छात्रों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
शशि मोहन सिंह ने कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनके कार्यों की सर्वत्र सराहना हो रही है और वे जिले में ही नही बल्कि पूरे राज्य में वृक्षारोपण का संदेश देकर हरितिमा संवर्धन में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।
यह अभियान पेड़ों के महत्व को सामाजिक मुद्दे के रूप में उजागर करने का प्रयास है। इससे हरियाली को बढ़ावा मिल रहा है। शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में यह अभियान छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच बड़ी सराहना पा रहा है और आगे भी इस दिशा में उनके प्रयास जारी रहेगा।