रामदेव बाबा दरबार एवम साई मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व रविवार को 

रामदेव बाबा दरबार एवम साई मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व रविवार को 
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

- गुंजेगे भजन, लगेगा भक्तों का मेला..
दुर्ग।  सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में आज 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 7 बजे मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में श्री साई बाबा  का जलाभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात हवन-पूजन, महाआरती व प्रसादी का वितरण किया जाएगा। पर्व पर भजन मंडलियों द्वारा साई बाबा के संगीतमय भजनों व गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। उक्ताशय की  जानकारी देते हुए श्री साई मंदिर समिति के सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने श्रद्धालुओं से समस्त धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। 
रामदेव बाबा दरबार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर लगेगा भक्तों का मेला..
पुलगांव नाका नवकार परिसर स्थित श्री रामदेव बाबा दरबार में आज 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुदेव सोहनलाल बापजी की विशेष पूजा-अर्चना कर महाआरती की जाएगी। सुबह 10.30 बजे से शुरु होने वाले महोत्सव में गुरुदेव बापजी के जीवन पर आधारित भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति भी दी जाएगी। तत्पश्चात महाप्रसादी (भंडारा)का वितरण किया जाएगा। यह समस्त धार्मिक कार्यक्रम दरबार की भक्तमाता शांतादेवी बापजी के सानिध्य में आयोजित किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री रामदेव बाबा दरबार के प्रमुख रमेश कुमार जैन और सुश्री पायल जैन ने संयुक्त रुप से बताया कि श्री रामदेव बाबा दरबार में प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर गुरुदेव बापजी के भक्तों का मेला लगता है। इस अवसर पर दरबार दिनभर भजन-कीर्तन की धुन में सराबोर रहता है। श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए दरबार में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होने श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।