आपके कई कामों को आसान बना देंगे शॉवर जेल से जुड़े ये हैक्स

आपके कई कामों को आसान बना देंगे शॉवर जेल से जुड़े ये हैक्स
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा व नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल के जिला प्रशासन से तालमेल एवं शहर में लगातार सक्रियता से दुर्ग शहरी क्षेत्र की स्लम बस्तियों में हालात बेहतर हैं। लॉकडाउन लगते ही विधायक ने अंतिम व्यक्ति तक राशन पहुंचाने और गरीब दिहाड़ी मजदूरों को होने वाली संभावित परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए हर संभव मदद करने की पहल की थी। निगम प्रशासन एवं विभिन्न समाजसेवी संगठनों की मदद से शहर में ना सिर्फ राशनकार्ड विहीन परिवारों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है बल्कि प्रतिदिन लगभग तीन हजार से अधिक लोगों को तैयार भोजन का वितरण भी किया जा रहा है। श्री वोरा ने इसके लिए अपने एक माह की तनख्वाह के साथ ही विधायक निधि से 5 लाख रु की राशि की स्वीकृति पूर्व में दी थी। अब आवश्यकता पडऩे पर पुन: 2.5 लाख की स्वीकृति देते हुए उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी नागरिक को इस महामारी की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन में कोई दिक्कत ना हो इसका ध्यान रखना प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं, गली मुहल्लों में सेनेटाइजर स्प्रे और लोगों की जरूरत के समान घर पर उपलब्ध करने की दिशा में प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे डॉक्टर्स, पुलिस कर्मी, निगम के सफाई कर्मचारियों सहित पूरा प्रशासनिक अमला हर संभव प्रयास कर रहा है जिससे शहर को कोरोना संक्रमण से बचाए रखा जा सके। लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में सामाजिक संगठनों का का भी योगदान अतुलनीय है। उन्होंने महापौर परिषद द्वारा पार्षद निधि से राशन क्रय किए जाने के निर्णय की भी सराहना की।