एक्सपायर सनस्क्रीन को फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल

एक्सपायर सनस्क्रीन को फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

रायपुर. राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना का जिले में सतत् संचालन किया जा रहा है। परंपरागत कृषि उपकरणों के साथ वर्मी कंपोस्ट का निर्माण निरंतर किया जा रहा है। सूरजपुर जिले में अब तक 1040 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट तैयार कर लगभग 10 लाख रूपए से अधिक की बिक्री की जा चुकी है। खेतांे में इसका उपयोग किया जा रहा है। गौठानांे में इसी जैविक खाद से पपीता, स्ट्रॉबेरी, तरबूज, मिर्च सहित अन्य सब्जियों और फलों का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे अब तक 81 हजार रुपए से अधिक की सब्जियों का विक्रय गौठानों से हो चुका है।

प्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन 3 मई 2020 तक के लिए घोषित किया गया है। इसलिए कृषि संबंधी कार्यों की अनिवार्यतः को देखते हुए, कृषकों के हितांे की सुरक्षा के लिए छूट प्रदान की गई है। सूरजपुर जिले में महिला ग्राम संगठनों के द्वारा वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कर गौठानो में सब्जी व फलांे का बड़े पैमाने में उत्पादन कर रहें हैं। इस समस्त कार्योंं की निगरानी कृषि विकास अधिकारियों के द्वारा की जा रही है, जिनके द्वारा संगठन की महिलाओं और कृषकों को आवश्यक परामर्श के साथ प्रशिक्षण और सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि कार्य में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ हाथों को सेनिटाईज करना एवं मास्क का उपयोग एहतियातन सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।