युवक काफी दिनों से कर रहा था छेड़खानी, परेशान महिला ने अकेले में बुलाकर काट दिया गुप्तांग

युवक काफी दिनों से कर रहा था छेड़खानी, परेशान महिला ने अकेले में बुलाकर काट दिया गुप्तांग
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। छेड़खानी से परेशान महिला ने एक युवक का गुप्तांग काट डाला। जख्मी युवक को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। घटना बड़हरवा गांव की है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच एवं कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। डुमरा थाना पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने तक युवक की पहचान को गुप्त रखा जा रहा है।पुलिस ने बताया कि जख्मी व्यक्ति को शहर के किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है। घटना के संबंध में दोनों तरफ से अभी तक पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है।ग्रामीण व स्थानीय लोगों से पुलिस तक बात पहुंची। उसके अनुसार, आरोपी एक विवाहित महिला का काफी दिनों से पीछा कर रहा था। उसकी छेड़खानी से महिला परेशान हो चुकी थी। लिहाजा, उसने यह खौफनाक कदम उठाया। महिला ने सुबह ही आरोपी को अपने पास बुलाया। उसे लगा कि महिला उसके झांसे में आ चुकी है, लेकिन महिला ने उसका गुप्तांग काट दिया।