पाटन क्षेत्र में लगातार हो रही संदेहास्पद मौतो को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को भाजपाइयों ने दिया ज्ञापन, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ तमेर ने कहा पाटन क्षेत्र में लगातार हो रही हत्या व आत्महत्या से प्रदेश कि जनता विचलित…

पाटन क्षेत्र में लगातार हो रही संदेहास्पद मौतो को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को भाजपाइयों ने दिया ज्ञापन, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ तमेर ने कहा पाटन क्षेत्र में लगातार हो रही हत्या व आत्महत्या से प्रदेश कि जनता विचलित…
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दक्षिणापथ, दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा महात्मा गांधी प्रतिमा के पास जी रोड में केंद्र सरकार के खिलाफ रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष एवं दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल रुंगटा, राधेश्याम शर्मा, मध्य प्लॉट के अध्यक्ष अलताफ अहमद की विशेष उपस्थिति में किया गया। इस धरना प्रदर्शन में वेयर हाउस कारपोरेशन सोसायटी एवं विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता के पीड़ा को समझने की कोशिश नहीं कर रही है आज पेट्रोल के दाम 100 के पार हैं भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं पेट्रोल डीजल के भाव में वृद्धि के वजह से पूरे देश में महंगाई भी अनियंत्रित रूप से बढ़ रही हैं। जिस पर लगाम लगाना अति आवश्यक है किंतु केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार आत्ममुग्ध है और उसे लगता है की जनता को इन सब से कोई सरोकार नहीं है किंतु देश की जनता सजग है और इस महंगाई की मार को खेल रही है और आने वाले समय में इसका परिणाम केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ कर अपने मतों का प्रयोग करते हुए व देगी।

सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, मदन जैन, अब्दुल गनी, राधेश्याम शर्मा, कल्याण सिंह ठाकुर, अलख नवरंग, रत्ना नारमदेव, विनोद सेन, कमलेश नागरची, छत्रसाल गायकवाड ने संबोधित किया। मंच का संचालन अलताफ अहमद ने एवं आभार प्रदर्शन कौशल किशोर सिंह ने किया। इस सभा में अरुण वोरा, धीरज बाकलीवाल, गया पटेल, कमल रुंगटा, आरएन वर्मा, अब्दुल गनी, राधेश्याम शर्मा, मदन जैन, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली, हनुमान यादव, सुशील भारद्वाज, कन्या ढीमर, बृजलाल पटेल, नजहत परवीन, अनूप वर्मा, जमुना साहू, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव संदीप वोरा, विमल यादव, अविनाश यादव, दीपक साहू, निकिता मिलिंद, मीना पॉल, रत्ना नारमदेव, पासी अली, फिरोज खान, मुकेश साहू, सैयद सैफ अली, ईसाक अली, संजय कोहले, बृज मोहन तिवारी,नरेंद्र सोनकर, ज्ञानू बांगडे, विकास यादव, राम रतन जलतारे,हेमंत तिवारी, सनी साहू ,एन विश्वनाथ, शेखर साहू निशांत गोडबोले राजलक्ष्मी सिन्हा, राजेश वाडयलकर, गणेश सोनी, विमल यादव, मीना मानिकपुरी, पुष्पा राजपूत, निर्मला साहू, तीजन यादव, सुनीता यादव, रुकमणी यादव, लीना दुबे, पिंकी ठाकुर, तीरथ देशमुख, किरण देशमुख, तेजेश्वरी शर्मा, संगीता सिन्हा, मोहित वालदे, इलियास चौहान, संजू धनकर, जितेंद्र चंद्राकर, सौरभ ताम्रकार, विनोद सेन, मोहम्मद शफी कुरैशी,मोहम्मद युसूफ अली, थानेश्वर साहू, शैलेश कुमार, शोमू मुखर्जी, अमोल जैन प्रीतम देशमुख, मुकेश पांडे इलियास चौहान, शकुन ढीमर, देव सिन्हा,निखिल खिचरिया, जगमोहन ढीमर, आनंद श्रीवास्तव, गौरव उमरे, सोनिया सिन्हा, पिंकी ठाकुर, तीरथ देशमुख, किरण देशमुख, रमा शर्मा, कामिनी यादव, फिरोज़ खान पुष्पा ठाकुर, हीरा देवांगन, निर्मल, सुनीता यादव ,रुक्मिणी यादव, तीजन यादव भारती सिंह, अंजना बाई बोरकर कल्पना, किशोर डोंगरे, सीता टंडन, विक्रम बघेल, चन्ने भाटिया, अजय जैन, अश्वनी निषाद, किशोर डोंगरे, बिंदु राजपूत, आनंद कपूर ताम्रकार सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।