लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा की 10 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 22.09% मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा की 10 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 22.09% मतदान दर्ज
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

चंडीगढ़ । लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 10 सीटों पर कुल 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सुबह 11बजे तक 10 सीटों पर 22.09% मतदान दर्ज किया गया है। हरियाणा में करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,सिरसा से कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी सैलजा चुनाव लड़ रही हैं।
10 सीटों पर कितना मतदान हुआ -:

अंबाला -22.30%

भिवानी-महेंद्रगढ़ - 24.32%

फरीदाबाद - 19.55%

गुड़गांव- 17.42%

हिसार - 22.18%

करनाल- 22.04%

कुरुक्षेत्र - 26.10%

रोहतक -22.15%

सिरसा -24.71%

सोनीपत -22.88%

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अपना वोट डाला। नायब सिंह सैनी ने कहा, "लोकतंत्र का महापर्व है। हम सभी को इसकी मजबूती के लिए इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मैं सभी प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि मतदान करें। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में भारत ने विकास की एक नई दिशा तय की है। आज पूरे विश्व में भारत ऊंचाई पर पहुंचा है।

सिरसा से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर ने वोट डालने के बाद कहा, "यह लोकतंत्र का महा पर्व है। 4 जून को 400 पार होगा और विपक्ष कहेगा कि मशीनें खराब हैं। वो ये नहीं देखेंगे कि उनका संगठन का ढांचा खराब है, उनका नेतृत्व खराब है। बेईमान लोगों को जनता ने नकार दिया है।

फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद सेक्टर-29 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में अपने परिवार के साथ वोट डाला।