ट्विंकल खन्ना के ट्वीट पर 1 लाख फॉलोअर्स

ट्विंकल खन्ना के ट्वीट पर 1 लाख फॉलोअर्स
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

दक्षिणापथ,बेमेतरा ( हिरेन्द्र सिन्हा)। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के विधानसभा क्षेत्र साजा के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोमा के एक किसान द्वारा कर्ज से परेशान होकर अपने ही खेत के बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस को इस घटना की जानकारी होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत मृतक के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। हालाकी मौत के संबंध में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किंतु ऐसी चर्चा है कि मृतक के ऊपर कर्ज होने के कारण वह परेशान रहता था। जिला दुर्ग थाना बोरी एवं विधानसभा क्षेत्र साजा के ग्राम डोमा निवासी प्रेमलाल (33) पिता धनीराम गुरुवार को सुबह खेत जाने के लिए निकला था। करीब 6:30 बजे उसका शव बबूल के पेड़ में लटका देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में मृतक के पिता धनीराम ने बताया कि प्रेम लाल ने घर बनाने के लिए बैंक से ₹50 हजार और खाद के लिए करीब 15 हजार किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया था। यह भी पता चला है कि बेटे पर करीब 3 लाख रु का कर्ज था। परिजनों का कहना है कि संभवतः कर्ज से परेशान होकर बेटे ने खुदकुशी की है। उन्होंने बताया कि प्रेमलाल 6 साल से अपनी पत्नी रामेश्वरी और दोनों बेटियों के साथ अलग रह रहा था। 7 महीने पहले उसके घर में तीसरी बेटी का जन्म हुआ है बहू की हालत ठीक नहीं है। उसे पूछताछ के बाद बेटे की अन्य कर्ज की जानकारी पता चल पाएगा।
"रेगहा लेकर करता था खेती"
जानकारी के अनुसार मृतक के पिता के पास लगभग 9 एकड़ जमीन है जिसमें से करीब डेढ़ एकड़ जमीन को उन्हें खेती करने के लिए दिया गया था। इसके अलावा मृतक अन्य लोगों के खेत रेगहा में लेकर खेती का कार्य करता था, मृतक के तीन भाई हैं।